सीतामढ़ी, फरवरी 27 -- शिवहर। जिले के सभी नीलाम पत्र अधिकारियों की बैठक डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में हुई। बैठक में डीएम द्वारा निदेश दिया गया कि जिन नीलाम पत्र पदाधिकारियों द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं पिछले दो माह में एक भी वाद का निष्पादन नहीं किया गया है, वैसे नीलाम पत्र अधिकारी अनिवार्य रूप से अगले माह मार्च में लंबित नीलाम पत्र वादों के निष्पादन के लिए विशेष प्रयास करें। साथ ही यह भी निदेश दिया गया कि सभी नीलाम पत्र अधिकारी हर दिन नीलाम पत्र वाद की सुनवाई करना सुनिश्चित करे एवं माह में कम से कम एक वाद का निष्पादन अनिवार्य रूप से करें। वहीं जिन नीलाम पत्र अधिकारी के पास अधिक वाद आवंटित है, उसे अन्य शक्ति प्रदत वैसे नीलाम पत्र अधिकारी जिनके पास कम वाद है उन्हें और स...