जहानाबाद, फरवरी 3 -- अरवल, निज प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों एवं जिले के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों के साथ नीलाम पत्रवाद से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का प्रमुख उद्देश्य नीलाम पत्रवाद में लंबित नीलाम वादों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा, संबंधित रजिस्टर संख्या 09 एवं 10 का मिलान सुनिश्चित करना तथा लंबित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश देना था। जिला पदाधिकारी द्वारा नीलाम पत्र पदाधिकारियों एवं बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि सभी लंबित नीलाम वादों का शीघ्र निष्पादन किया जाए तथा रजिस्टर 09 एवं 10 में अंकित प्रविष्टियों का आपसी मिलान कर किसी भी प्रकार की त्रुटि को तुरंत सुधारें। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.