नोएडा, मार्च 6 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफएन के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की दूसरी बार की नीलामी में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण सोमवार तक होंगे। इसके बाद अगले तीन दिन नंबरों की ऑनलाइन बोली लगेगी। नीलामी के नतीजे जारी होने के बाद बचे नंबर पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर वाहन मालिक बुक कर सकेंगे। इसमें जो व्यक्ति पहले नंबर बुक कर लेगा, उसके वाहन के लिए उसे आवंटित कर दिया जाएगा। सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी लोग बुक कर सकते हैं। इसमे दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...