नीलामी में वाहन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगनेवाला आरक्षी गिरफ्तार
गिरडीह, जुलाई 25 -- बेंगाबाद। थाना में जब्त वाहनों की कथित नीलामी का झांसा देकर लाखों रूपये ठगी करनेवाले शातिर ठग को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके मधुपुर थाना क्षेत्र स्थित घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गौतम कुमार झारखंड पुलिस में आरक्षी के पद पर कार्यरत था और वह जामताड़ा साइबर थाना में पदस्थापित था। आरोपी के विरुद्ध बेंगाबाद थाना में कांड संख्या 58/ 26 के तहत मामला दर्ज है। इसके ऊपर बेंगाबाद, जमुआ और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोगों से लगभग 39 लाख रुपए ठगी करने का आरोप है। आरोपी के विरुद्ध बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह के रहने वाले ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने थाना में जब्त वाहनों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.