रामपुर, मार्च 5 -- रामपुर। विकास भवन के सामने स्थित जिला सहकारी विकास संघ की बिल्डिंग की नीलामी पर विवाद उत्पन्न हो गया है। डीसीडीएफ के चेयरमैन सुभाष गुप्ता ने मुख्यमंत्री और मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह सहित सहकारिता विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने नीलामी प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की है। शिकायती पत्र में आरोप है कि 26.50 लाख रुपये में हुई यह नीलामी नियमों के विरुद्ध है। उनके अनुसार, बिल्डिंग से संबंधित कई मामले विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं। उनका कहना है कि यह नीलामी प्रक्रिया सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से कराई गई है। गुप्ता ने यह भी दावा किया कि चंद्रसेन नामक एक व्यक्ति 35 लाख रुपये तक की बोली लगाने को तैयार था, लेकिन उसे नीलामी प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया। चंद्रसेन का शिकायती पत्र ...