नोएडा, अप्रैल 28 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफक्यू के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की दूसरी बार की नीलामी के नतीजे एक मई को जारी होंगे। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नीलामी के नतीजे देख सकेंगे। परिवहन विभाग के अनुसार के बुधवार से नंबरों की बोली लगेगी। बोली में वहीं वाहन मालिक हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने इसके लिए पंजीकरण कराया है। शुक्रवार तक बोली लगेगी और उसी दिन शाम छह बजे नंबरों की नीलामी के नतीजे जारी होंगे। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...