नोएडा, अप्रैल 30 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। निजी वाहनों की सीरीज यूपी 16एफक्यू के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की दूसरी बार की नीलामी के नतीजे शुक्रवार को जारी होंगे। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं। शाम छह बजे नतीजे जारी होंगे। शनिवार से बचे नंबरों को पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर वाहन मालिक बुक कर सकेंगे। इसमें नंबरों के लिए निर्धारित आधार मूल्य जमा करके बुक करने की सुविधा मिलेगी। सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबरों को भी पोर्टल से चुनकर वाहन मालिक बुक कर सकते हैं। ----- यह भी पढ़ें- नंबरों की नीलामी के नतीजे कल जारी होंगे यह भी पढ़ें- वाहनों की फिटनेस के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग की सुविधा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...