सीवान, मार्च 21 -- पचरुखी। थाना क्षेत्र के गमहरिया एवं बरियारपुर गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में गमहरिया निवासी सुमित यादव एवं बरियारपुर निवासी योगेन्द्र साह शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों अभियुक्त नीलामपत्र से संबंधित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की शाम उनके घरों पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां न्यायालय के आदेश पर आगे की कारवाई होनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...