वाराणसी, अक्टूबर 4 -- वाराणसी। नीलाचल एक्सप्रेस और गांधी धाम स्पेशल में उचक्के महिला यात्रियों का पर्स लेकर भाग निकले। लखनऊ के आशियाना निवासी मीना मिश्रा ने बताया कि वह 25 सितंबर को नीलाचल एक्सप्रेस के बी-3 बोगी में यात्रा कर रही थीं। ट्रेन कैंट स्टेशन पर रुकी तो उन्हें पर्स गायब होने की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि पर्स में सोने की चेन, 54 हजार रुपये और मोबाइल फोन रखे थे। इसी तरह 29 सितंबर को भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल ट्रेन के एस -4 बोगी में महिला यात्री लूसी झा का हैंडबैग चोरों ने पार कर दिया। उन्होंने बताया कि ट्रेन कैंट स्टेशन से चली तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। बैग में पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन रखे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...