लातेहार, अप्रैल 2 -- लातेहार। मनिका प्रखंड क्षेत्र के सक्रिय छात्र नेता उत्तम कुमार को झारखंड छात्र मोर्चा द्वारा नीलांबर-पीताम्बर विश्वविद्यालय का सचिव नियुक्त किया गया है। यह निर्णय 31 मार्च को पलामू में आयोजित संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। बैठक में झारखंड छात्र मोर्चा के पलामू, लातेहार एवं गढ़वा जिलाध्यक्षों के बीच विस्तृत चर्चा के बाद विश्वविद्यालय कमिटी का विस्तार किया गया। इसी क्रम में सर्वसम्मति से उत्तम कुमार को विश्वविद्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। उत्तम कुमार की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि वे छात्रों के हितों की मजबूती से आवाज उठाएंगे और संगठन को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.