बोकारो, मार्च 9 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। तेनुघाट पंचायत भवन में खरवार भोक्ता समाज विकास संघ की रविवार को बैठक की गई। मुख्य अतिथि समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझू और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय सलाहकार झलकू गंझू शामिल हुए। केंद्रीय अध्यक्ष ने आगामीर 28 मार्च को रांची में वीर नीलांबर पीतांबर का 168वां शहादत दिवस समारोह में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया। बताया कि उस दिन मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष गंगवार शिरकत करेंगे। केंद्रीय सलाहकार ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिवीर नीलांबर पीतांबर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इतिहासकारों ने षड्यंत्र के तहत उनकी वीर गाथाओं को तोड़ मरोड़ कर छिपाने का कार्य किया था। 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ दोनों सगे भाइयों ने विद्रोह किया था। 1857 से 59 तक दोनों ...