रांची, मार्च 9 -- कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया के बेति गांव स्थित देवी मंड स्थल पर खरवार भोक्ता समाज संघ की बैठक मुखला भोक्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष दर्शन गंझु, केंद्रीय सदस्य नरेश गंझु, कांके प्रखंड स्तरीय कोषाध्यक्ष आज़म भोक्ता, सचिव रामकुमार भोक्ता सहित बेति, मुरैठा, चिरवा और राढ़हा गांव के दर्जनों सामाजिक अगुवा एवं ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें तय किया गया कि 28 मार्च 2026 को नीलांबर-पीतांबर शाही भोक्ता का शहादत दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग रांची के मोराबादी स्थित नीलांबर-पीतांबर पार्क तक आयोजित रैली में शामिल होंगे। गांव-गांव जागरुकता अभियान चलाने का निर्णय:कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक गांव में दीवा...