लातेहार, मार्च 28 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। वीर शहीद नीलांबर पीतांबर के 167 वें शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को मोरहाबादी मैदान रांची में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बालूमाथ से खरवार भोगता समाज के सैकड़ों लोग जनसैलाब के साथ रवाना हुए । इससे पूर्व बालूमाथ में स्थापित नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रांची रवाना होने वालों में खरवार भोगता समाज विकास संघ के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गंझू,प्रदीप गंझू,ईश्वर उरांव,प्रकाश गंझू,जीतरा गंझू,प्रभूदयाल उरांव,सकेन्दर गंझू, रमेश गंझू,जुगेसर गंझू,बसंत गंझू, रती गंझू सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे। संघ के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गंझू ने कहा कि समाज अपने वीर सपूतों की शहादत को कभी नहीं भूल सकता और आने वाली पीढ़ियों को उनके इतिहास से अवगत कराता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान...