गढ़वा, फरवरी 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय व उसके अंतर्गत संचालित जिले के प्रमुख सरकारी महाविद्यालयों नामधारी महाविद्यालय और मॉडल डिग्री महाविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्था को लेकर झारखंड छात्र मोर्चा गढ़वा इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष गंभीर चिंता जताई है। संगठन ने कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रमंडल का एकमात्र सरकारी विश्वविद्यालय होने के बावजूद यहां शैक्षणिक व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। उसका सीधा असर छात्र-छात्राओं के भविष्य पर पड़ रहा है। झारखंड छात्र मोर्चा ने आरोप लगाया कि समय पर कक्षाएं संचालित नहीं हो रही हैं। परीक्षाओं में लगातार विलंब हो रहा है। परिणाम घोषित होने में अनावश्यक देरी के कारण छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में विश्वविद्यालय...