पलामू, अप्रैल 15 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बिहार में भाजपा नेता सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री की शपथ दिलाने की खुशी पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को देखी गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नीलांबर-पीतांबरपुर में विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता के मार्गदर्शन में विजय जुलूस निकालकर खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। नीलांबर-पीतांबरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि प्रकाश मेहता के नेतृत्व में निकाला गया जुलूस में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। जुलूस की शुरुआत विधायक के मौर्या फार्म हाउस से हुई, जो नीलांबर-पीतांबर गांधी चौक तक शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। पूरे क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद और सम्राट चौधरी जिंदाबाद के नारों की गूंज सुनाई देती रही। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर एनडीए में हर्ष का...