जमशेदपुर, जून 16 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन से 19 जून को गुजरने वाली पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस का मार्ग यूपी के स्टेशनों पर बदलेगा। रेललाइन पर काम चलने से यह आदेश हुआ है। इससे 20 जून को ट्रेन अमेठी, गौरीगंज नहीं जाकर रायबरेली से मुरादाबाद होकर अपडाउन करेगी। इधर, खड़गपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण 21 जून को हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस, जूनागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस व टाटानगर-खड़गपुर एक्सप्रेस 70 मिनट से दो घंटे तक लेट से रवाना करने का आदेश है जबकि, चाकुलिया-टाटानगर मेमू ट्रेन रद्द रहेगी। यह भी पढ़ें- आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक से टाटानगर की ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित यह भी पढ़ें- नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन अब लखनऊ ऐशबाग से गोरखपुर तक चलेगी, यात्रियों को राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...