चतरा, मार्च 22 -- इटखोरी प्रतिनिधि। नवादा गांव में श्री श्री 1008 श्रीमद देवी भागवत पुराण महायज्ञ कथा का विराट आयोजन में अयोध्या धाम से आईं कथावाचिका रसिक साध्वी नीलम शास्त्री ने श्री राम जन्म की कथा का वर्णन किया। कथा शुभारंभ के पूर्व कथावाचिका ने महायज्ञ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे प्रखण्ड जिप सदस्य श्रीमती सरिता देवी व अन्य को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इसके पश्चात कथा का शुभारंभ करते हुए उन्होंने श्री राम जन्म की कथा का वर्णन किया। उन्होंने शिव-पार्वती संवाद के माध्यम से भगवान राम के अवतार के पांच प्रमुख कारणों की व्याख्या की। पहला कारण था संत कुमारों द्वारा भगवान के पार्षदों को दिया गया श्राप। दूसरा कारण जालंधर की पत्नी वृंदा का श्राप था। तीसरा कारण नारद जी का श्राप था। चौथा कारण मनु और शतरूपा को दिया गया भगवान का...