नीलम को मिला उत्कृष्ट अभिनय के लिए बेस्ट कैरेक्टर प्ले पुरस्कार
मुरादाबाद, जून 5 -- गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता में साक्षी (एमएससी कंप्यूटर साइंस) ने प्रथम स्थान, अरमान खान (एमएससी पर्यावरण विज्ञान) ने द्वितीय स्थान और जतिन (एमएससी पर्यावरण विज्ञान) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्रस्तुत नाटक (स्किट) में नीलम कुमारी (एमएससी बॉटनी) को उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए बेस्ट कैरेक्टर प्ले पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- सहरसा: विश्व पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रम यह भी पढ़ें- विश्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.