बलरामपुर, मई 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. जीतेन्द्र सिंह चौहान की लिखी पुस्तक 'टेक्स्टबुक ऑफ प्लांट फिजियोलॉजी' का गुरुवार को नीलबाग पैलेस में विमोचन किया गया। पुस्तक का लोकार्पण बलरामपुर के महाराजा जयेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने खुशी जताते हुए डॉ. चौहान को बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराजा जयेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि ये पुस्तक स्नातक व परास्नातक विद्यार्थियों के साथ-साथ शोधार्थियों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने डॉ. जीतेन्द्र सिंह चौहान के शैक्षणिक योगदान व लंबे कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। पुस्तक के लेखक डॉ. जीतेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि पुस्तक...