दरभंगा, अप्रैल 19 -- दरभंगा। नीलचक्र इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, फार्मेसी एंड पैरामेडिकल साइंस द्वारा महथौर चौक श्री राम जानकी मंदिर के नजदीक नीलचक्र आरोग्यम के प्रांगण में नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. देवार्घ कुमार ने मरीजों का नि:शुल्क चिकित्सा, जांच, ईसीजी परीक्षण, रक्त परीक्षण किया। ये शिविर अभी जारी रहेगा। काफी लोगों ने नि:शुल्क शिविर का फायदा उठाया। इस नि:शुल्क शिविर का आयोजन नीलचक्र इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. दीपक सारंगी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। यह भी पढ़ें- नीलचक्र इंस्टीट्यूट में लगा शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.