नीलगिरि में जंगली हाथी के हमले से व्यक्ति की मौत
नई दिल्ली, मई 30 -- उधगमंडलम। तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में जंगली हाथी के हमले में 44 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान मेट्टुक्कल गांव निवासी कुमार के रूप में हुई है। वह इरुलर जनजाति समुदाय से संबंध रखते थे और लोअर कोटागिरी क्षेत्र में रहते थे। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात कुमार अपने गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाले मार्ग पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह काम से लौट रहे ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देखा और इसकी सूचना वन विभाग तथा पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- केरल : जंगली हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत सूचना मिलते ही कोटागिरी वन क्षेत्र के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.