चंदौली, मार्च 5 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के मजिदहा में गुरुवार की शाम को नीलगाय से बचने में तीन बाइक सवार गिरकर घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से उन्हें चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां प्राथमिक उपचार कर दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।चंदौली के सृष्टि गांव के रहने वाले राजू, इनका चार साल का बेटा पीयूष और नियामताबाद के अनुज सैदपुर गाजीपुर में किसी दोस्त के यहां होली मिलन को जा रहे थे। मजिदहा के पास हाइवे पर अचानक नीलगाय आ गई, इससे बचने में बाइक पलट गई। ग्रामीणो की सूचना पर उन्हें चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने दो घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.