प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- कुंडा, संवाददाता। मनौती पूरी होने पर निशान चढ़ाने गए श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पलटते ही चीख पुकार मच गई। हादसे वाले स्थान से गुजर रहे कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने अपने काफिले के वाहनों से घायलों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक इलाज के बाद भी चार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें स्वरुप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मियां का पुरवा पनाह नगर बरई गांव निवासी राम करन पटेल कोई मनौती पूरी होने पर सोमवार को बाबा हौदेश्वरनाथ धाम पर झंडा निशान चढ़ाने गया था। निशान चढ़ाने के बाद देर शाम श्रद्धालु पिकअप से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में चार लोग घायल जैसे ही वह लोग कुंडा के मौली ईदगाह के पास पहुंचे। अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। उसे बचाने क...