औरैया, फरवरी 23 -- फफूंद, संवाददाता। दयालनगर-भाग्यनगर मार्ग पर रविवार रात सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। जानकारी के अनुसार आवास विकास कालोनी औरैया निवासी लखन ठाकुर पुत्र मनोज तोमर रविवार रात अपनी कार से फफूंद से दिबियापुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव दयालनगर और भाग्यनगर के बीच पहुंची, तभी अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। सामने अचानक पशु आ जाने से चालक घबरा गया और उसे बचाने के प्रयास में वाहन मोड़ दिया। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार पलटते ही आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पलटी कार को सीधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.