बगहा, मार्च 17 -- बेतिया/जमुनिया, हिंस/एसं। सहोदरा थाने के एक्वा परसौनी गांव के समीप रविवार की शाम सात बजे नीलगाय से टकराने से बाइक सवार साले की मौत हो गई। वहीं जीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। साला मुफस्सिल थाने के रूपडीह वार्ड संख्या-38 निवासी लालबाबू श्रीवास्तव का पुत्र जीतू कुमार (18) था। जख्मी जीजा सहोदरा थाने के एक्वा परसौनी गांव निवासी दीपू कुमार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। जख्मी हालत में दीपू को परिजनों नेजीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करा सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया है। घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।जीएमसीएच में मौज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.