सुल्तानपुर, दिसम्बर 17 -- सुल्तानपुर। हलियापुर थाना क्षेत्र में हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर मंगलवार देर रात को काशीराम का पुरवा के पास एक बाइक सवार वनरोज (नीलगाय) से टकरा गया। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अयोध्या जनपद के कुमारगंज थाना अंतर्गत वीसा का पुरवा निवासी विवेक (22 वर्ष) अपने मामा के घर से बाइक से अपने घर वापस जा रहा था। जब वह हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर हलियापुर थाना क्षेत्र के काशीराम का पुरवा मजरे डोभियारा के पास पहुँचा तो अचानक सामने से एक नीलगाय आ गई। विवेक की बाइक नीलगाय से टकरा गई। टक्कर के बाद विवेक बाइक समेत सड़क पर गिर गया और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे, लेकिन सिर में गंभीर चोटों और अत्यध...