फतेहपुर, फरवरी 10 -- बकेवर। थाना क्षेत्र के पतारी मोड़ के पास मंगलवार दोपहर नीलगाय से टकराने पर बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। भीतरगांव थाना घाटमपुर कानपुर निवासी 55 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद अपने पुत्र ललित कुमार के साथ बाइक से जा रही थीं। अचानक सामने आई नीलगाय से टक्कर लगने पर दोनों गिर पड़े। गंभीर घायल कृष्णा देवी को सीएचसी बिंदकी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुत्र को हल्की चोटें आईं। परिजन बिना कार्रवाई के शव घर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...