दरभंगा, जून 15 -- संजय लाला,दरभंगा। पतोर थाना क्षेत्र के जोगियारा और अंदामा गांव के बीच रविवार सुबह अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकराकर टोटो पलट गया। हादसे में पांच वर्षीय बालक रवि राज की मौत हो गई। वहीं, टोटो पर सवार उसकी मां नीलम देवी और चालक लाल पासवान जख्मी हो गए। दोनों का इलाज डीएमसीएच में हो रहा है। रवि राज पतोर थाना क्षेत्र के कोकट गांव निवासी मुकेश भगत का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह रविराज मां नीलम देवी (32) के साथ टोटो से कहीं जा रहा था। टोटो को कोकट गांव निवासी लाल पासवान (42) चला रहे थे। यह भी पढ़ें- नीलगाय से टकराकर पलटा टोटो, मासूम की मौत जोगियारा और अंदामा के बीच इमली के पेड़ के पास अचानक तीन-चार नीलगायें सड़क पर आ गईं और उनमें से एक टोटो से टकरा गई। हादसे के बाद टोटो पलट गया। गंभीर रूप से घायल मासूम रविराज को परि...