प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 12 -- गुरुवार देर रात में गश्त से लौट रहे चिलबिला चौकी इंचार्ज कस्बे के पास नीलगाय से टकराकर बाइक सहित गिर गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए और साइलेंसर से उनका पैर जल गया। चिलबिला चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सेंगर रात को इलाके में गश्त कर रहे थे। करीब साढ़े 11 बजे कस्बे की ओर आते समय बराछा मोड़ के पास सामने आए नीलगाय से टकराकर गिर गए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और बाइक के साइलेंसर से पैर जल गया। चौकी के पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल कॉलेज ले आए। एक्सरे के बाद पता चला कि कंधे से हाथ उखड़ गया था। शहर कोतवाल सुभाष यादव ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उनका हाल जाना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...