बस्ती, जनवरी 7 -- महादेवा। मुंडेरवा थानाक्षेत्र अंतर्गत महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर पिपरा गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे कार सड़क पार कर रही नीलगाय से टकरा गई। हादसे में चालक घायल हो गया। लालगंज थानाक्षेत्र के थरौली गांव निवासी फूलचंद यादव (32) कार से महादेवा से मुंडेरवा की ओर जा रहे थे, तभी अचानक एक नीलगाय सामने आ गई और कार के ऊपर कूद गई। हादसे में कार अनियंत्रित हो गई। नीलगाय के टकराने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक फूलचंद यादव के हाथ में चोट आई है। कार में सवार बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए मदद पहुंचाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.