हमीरपुर, दिसम्बर 4 -- हमीरपुर, संवाददाता। तिलक समारोह से लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्त सड़क पर अचानक आई नीलगाय से टकरा गए। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो का गंभीर हालत में इलाज किया जा रहा है। मृतक युवक मौदहा कस्बे में सराफा की शॉप चलाता था। मौदहा कस्बे के इलाही तालाब निवासी 28 वर्षीय ओमबाबू, 27 वर्षीय अंकित सोनी और 25 वर्षीय संदीप निवासी गहबरा तीनों आपस में दोस्त में हैं। बुधवार शाम एक तिलक समारोह में शामिल होने तीनों बाइक से गए थे। बुलट बाइक अंकित की थी। गुरुवार तड़के जब तीनों दोस्त वापस लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे और गहबरा गांव के संपर्क मार्ग पर अचानक नीलगाय आ गई। जिससे टकराकर तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी मौदहा लाया गया, जहां से अंकित को गंभीर हालत में तत्काल कानपुर के लिए रेफर कर दि...