हाथरस, नवम्बर 15 -- नीलगाय से टकराई बाइक, दो घायल -(A) नीलगाय से टकराई बाइक, दो घायल - कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ आगरा हाईवे पर गांव बाद अठबरिया के निकट देर रात को हुआ हादसा - दोनों घायलों को उपचार के लिए पहुंचाया गया जिला अस्पताल हाथरस। अलीगढ़ आगरा हाईवे पर गांव बाद अठबरिया के निकट देर रात को बाइक सवार युवक नीलगाय से टकराकर घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उनके परिवार के लोग भी आ गए। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला कुंवरजी निवासी मुरली यादव पुत्र गिर्राज यादव व इगलास अड्डा निवासी यश चौधरी पुत्र भगवती प्रसाद बाइक पर सवार हो कहीं से लौट रहे थे। इसी दौरान आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर बाद अठवरिया के निकट बाइक के सामने अचानक से नीलगाय आ गई। जिससे टकराकर दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पता...