सोनभद्र, मार्च 17 -- दुद्धी। म्योरपुर थाना क्षेत्र के लीलासी गांव के जंगल में सोमवार रात करीब आठ बजे एक नीलगाय से टकराकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।कोन थाना क्षेत्र के भालूकुदर गांव निवासी 55 वर्षीय कल्लू पुत्र स्व. जगरदेव, 24 वर्षीय शिवरतन गुप्ता पुत्र नागेश्वर गुप्ता और बृजमोहन त्रिशूली (छत्तीसगढ़) से विवाह संबंधी कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और सूचना पर पहुंची 102 एंबुलेंस से ईएमटी पंकज कुमार ने कल्लू और शिवरतन को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जबकि बृजमोहन को साथियों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी दुद्धी में डॉ. मनोहर सिंह के नेतृत्व में दोनों घायलों का इलाज जारी है। कल्लू के चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है, जबकि शिवरतन को हाथ-पैर में हल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.