संभल, अप्रैल 23 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र में अमावती साप्ताहिक बाजार मोड़ के पास एक सड़क हादसे में नीलगाय से टकराने पर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी और बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। भमोरी पट्टी गांव निवासी श्रीपाल यादव अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वे अमावती बाजार मोड़ के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चला रहे श्रीपाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठी पत्नी और बच्चे को हल्की चोटें आईं। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोग घायल घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद कर उपचार के लिए भेजा। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही नीलगायों की आवाजाही के कारण इस तरह के हादसों का खतरा बना रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.