मैनपुरी, सितम्बर 27 -- थाना क्षेत्र में औंग चौराहे के पास अचानक नीलगाय सामने आने पर कार सवार पिता की मौत हो गई वहीं पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक पिता देहरादून से अपने मूल निवास कुमसरा के मोहल्ला कटरा जा रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उधर घायल पुत्री को जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उत्तराखंड के देहरादून थाना पटेल नगर क्षेत्र के बृह्मपुरी निरंजनपुर निवासी 70 वर्षीय विनोद कुमार गुप्ता पुत्र कृष्ण कुमार गुप्ता शनिवार की देर रात अपनी बेटी गीता के साथ कार से कुसमरा स्थित अपने पैतृक गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार औंग चौराहे के पास पहुंची। तभी अचानक सामने आई नीलगाय से कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विनोद ...