लखीमपुरखीरी, जून 20 -- लखीमपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र की रामापुर चौकी अंतर्गत रवहीं गांव के पास एक ट्रक सुबह पलट गया। नेपाल से रिफाइंड तेल लेकर मेरठ जा रहा एक ट्रक अचानक सड़क पर आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक को नुकसान पहुंचा और कुछ पीपों से तेल रिसकर पास के तालाब में पहुंच गया। ट्रक चालक शब्बीर ने बताया कि वह नेपाल से रिफाइंड तेल के पीपे लेकर मेरठ जा रहा था। सुबह करीब तीन बजे रवहीं के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पार करने लगी। उसे बचाने के लिए चालक ने ट्रक मोड़ा। इसी दौरान सामने से बहराइच की ओर जा रहे एक अन्य ट्रक से बचने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक खाई में जा गिरा। भारी मात्रा में तेल लदा होने के कारण ट्रक पलटकर उल्टा हो गया।हादसे की सू...