बहराइच, मई 20 -- बाबागंज। ब्लाक नवाबगंज क्षेत्र में वनरोज के झुंड किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। हकीमगांव, चहलवा, छीटूपूरवा, सुकई गांव, गमरखा, भवनियापुर, सुमेरपुर और नौवागांव के किसानों की फसल नीलगाय चट कर जा रही हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। रात में झुंड खेतों में पहुंच कर मक्के की फसल को खाते हैं और रौंदते हैं। किसानों ने वन विभाग और प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा फसलों की सुरक्षा की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...