गोरखपुर, जून 16 -- खजनी/हरनही। सोशल मीडिया पर नीलगाय पर एयरगन से फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद खजनी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भीटी खोरिया गांव निवासी राज यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह घोड़े पर सवार होकर नीलगाय का पीछा करते और एयरगन से फायरिंग करते दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एयरगन बरामद की है। उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...