नीलगाय ने चलती ऑटो में टक्कर मारी, तीन घायल
सीवान, अप्रैल 4 -- भगवानपुर हाट, एसं। एनएच 331 पर थाना क्षेत्र के सारीपट्टी गांव में दुर्गापूजा स्थल के समीप शुक्रवार की सुबह नीलगाय (घोड़परास) ने चलती ऑटो में अचानक टक्कर मार दी। इससे ऑटो सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो में सवार सारण जिले के सहाजितपुर थाने के पिंडरा गांव के फल व्यवसाई वकील मियां, उनके पुत्र बरकत अली तथा ऑटो चालक नूर आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ सड़क पर छटपटाते तीनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायल वकील मियां की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। ऑटो पर सवार सभी तीन लोग भगवानपुर बाजार से मलमलिया की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में सारीपट्टी गांव में अचानक घोड़परास के ऑटो के सामने आ जाने से यह हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.