फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 20 -- मोहम्मदाबाद। कोतवाली पुलिस की टीम ने राजस्थान प्रांत के सबरो गांव निवासी गोपाल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से एक टोपीदार बंदूक बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वन दरोगा राहुल सक्सेना ने अज्ञात शिकारियों के खिलाफ पूर्व में रिपोर्ट दर्ज करायी थी जिसमें बताया था कि दुर्गूपुर के पास खेतों में चार नीलगाय का शिकार कर मार दिया गया है। इसमें वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना में आरोपित गोपाल का नाम सामने आया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से नीलगाय मारने में प्रयोग की गयी एक बंदूक टोपीदार बरामद की गयी है। इसमें मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह गांव गावं घूमकर खेतो से नीलगाय भगाने का काम करता है। यह लाइसेंसी बंदूक उसके चाचा की है जिसको वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.