महाराजगंज, जनवरी 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल- सिसवा मार्ग पर लालपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम को एक नीलगाय को बचाने के चक्कर में एक टेम्पो पलट गया। इस हादसे में दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। घुघली थानाक्षेत्र के ग्राम कोटिया निवासी उमापति व उसकी पत्नी कुशमी तथा कुशीनगर जिले के कप्तानगंज कस्बा निवासिनी पूनम एक टेम्पो से निचलौल आ रही थी। इस बीच लालपुर गांव के पास टेम्पो के सामने अचानक एक नीलगाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में टेम्पो पलट गया। इस हादसे में टेम्पो सवार तीनों घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए निचलौल सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद कुशमी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...