कौशाम्बी, मार्च 5 -- सैनी थाना क्षेत्र के कुंजीपुर मोड़ कनवर बॉर्डर के समीप बुधवार की रात एक बजे तेज रफ्तार थार नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन उछलते हुए दूर जा गिरा, जिससे उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। गुजरात के बड़ोदरा निवासी राजू मारवाड़ (30 वर्ष) एवं मुन्ना मारवाड़ (32 वर्ष) अयोध्या श्रीराम लला मंदिर दर्शन करने गए थे। यहां के बाद वह वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने पहुंचे। बताते हैं वाराणसी दर्शन करने के बाद वह उज्जैन महाकाल बाबा का दर्शन करने जा रहे थे। वह जैसे ही जिले के कनवार के पास पहुंचे कि एक नीलगाय रास्ते में आ गई। उसे बचाने के चक्कर में थार अनियंत्रित होकर हवा में उछलते हुए गड...