मधेपुरा, जनवरी 8 -- आलमनगर एक संवाददाता। करीब 15 सालों बाद किसानों को नीलगाय के सूट होने से राहत मिली है। बुधवार को वन विभाग के अधिकारियों के साथ खुरहान गांव के बहियार में पहुंचे सूटरों ने करीब 16 नीलगाय की सूट कर किसानों को राहत पहुंचाई। हालांकि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। जहां करीब पांच दर्जन से अधिक नीलगाय की होने की बात कही जा रही है। ऐसी स्थिति में सरकारी निर्देश के अनुसार किसानों की सुरक्षा के लिए सरकारी नियम अनुसार पंचायत के मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधियों की अनुमति के बाद किसानों के आवेदन पर विभाग के अधिकारियों ने नीलगाय के सूट की आदेश निर्गत किया है। इसके बाद बुधवार की दोपहर बाद पहुंचे शूटर आलोक कुमार सिंह और संजीव कुमार सिंह ने शाम करीब पांच बजे तक करीब 16 नीलगाय की सूट कर किसानों को राहत पहुंचाई। हालांकि अभी भी कई दर्जन नीलगाय...