कौशाम्बी, जनवरी 16 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गुजराती गंगा घाट किनारे शुक्रवार को नीलगाय के एक बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर नीलगाय के बच्चे को बचाया। घटना की सूचना नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के सुपरवाइजर बुद्धिमान ने सामाजिक कार्यकर्ता विनय पांडेय को फोन पर दी। सूचना मिलते ही विनय पांडेय मौके पर पहुंचे और नीलगाय के घायल बच्चे का प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद तत्काल क्षेत्रीय वन अधिकारी सिराथू को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नीलगाय के बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर समुचित इलाज करा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...