सहारनपुर, मार्च 7 -- सरसावा, संवाददाता सरसावा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर-बलवंतपुर में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसे में ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत से लौटते समय नीलगाय के झुंड ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।अंबाला रोड स्थित गांव सलेमपुर-बलवंतपुर की ग्राम प्रधान पूनम सैनी के प्रतिनिधि एवं पति 56 वर्षीय सतीश सैनी गुरुवार रात करीब 11 बजे खेत में चल रही बिजली की मोटर बंद करने गए थे। मोटर बंद कर जब वह बाइक से घर लौट रहे थे तभी रास्ते में अचानक नीलगाय के झुंड ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और नीलगाय का झुंड उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। गंभीर रूप से घायल सतीश सैनी ने हिम्मत कर परिजनों को सू...