बेगुसराय, जून 6 -- बीहट। बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने नप के कार्यपालक अधिकारी को आवेदन देकर बीहट नप क्षेत्र के किसानों से नीलगाय के उत्पात से त्राण दिलाने की मांग की है। उपमुख्य पार्षद ने कार्यपालक अधिकारी को आवेदन देकर कहा है कि बीहट नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के किसान इन दिनों नीलगायों के उत्पात से काफी परेशान हैं। नीलगायों का झुंड खेत में लगी फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। उपमुख्य पार्षद ने वन विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर उक्त दिशा में ठोस पहल करने की मांग की है।(नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...