अमरोहा, मई 30 -- नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा शुक्रवार रात क्षेत्र के गांव ढक्का में हुआ। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव अपरौला निवासी किसान फत्तू सिंह का 25 वर्षीय बेटा हरवेंद्र सिंह मुरादाबाद स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार शाम से वह छुट्टी पर घर आया था। शुक्रवार शाम गांव के ही रहने वाले दोस्त आकाश चौहान के साथ वह किसी काम से अमरोहा रोड स्थित कताई मिल अड्डा आया था। दोनों देर शाम बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। गांव ढक्का के जंगल में अचानक खेत से निकली नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में हरवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आकाश चौहान घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर...