सहारनपुर, मई 30 -- अबेहटा। बाइक के सामने नीलगाय आ जाने से बाइक सवार मां बेटे बुरी तरह से घायल हो गए। सहारनपुर निवासी राकेश कुमार अपनी मां कलावती के साथ गंगोह की ओर जा रहा था जैसे ही वह गांव मोहद्दीपुर के निकट पहुंचे तो सड़क पर अचानक से बाइक के सामने नीलगाय आ गई जिससे बाइक सवार राकेश वह उनकी मां कलावती बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को फंदपुरी चिकित्सक के दिखाया गया जहां पर गंभीर हालत के चलते उनको सहारनपुर रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...