गोंडा, जुलाई 31 -- मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम नीलगाय की की चपेट में आने से एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और सात वर्षीय बेटा भी घायल हो गया है। हालांकि पति व बेटे की हालत सामान्य है, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि खरगूपुर थाना क्षेत्र के खरगूपुर इमिलिया गांव निवासी रामतेज वर्मा अपनी पत्नी ममता (28) और बेटे कार्तिक (7) वर्ष के साथ गोंडा में पत्नी का उपचार कराकर घर वापस लौट रहे थे। बाइक रामतेज चला रहे थे। इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली गांव के पास वह पहुंचे ही थे कि अचानक झाड़ियों से निकली एक नीलगाय से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ...