पूर्णिया, जून 17 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पूर्णिया-श्रीनगर मार्ग पर कजरा के समीप हुआ जहां अचानक सड़क पर आई नीलगाय ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार पूर्णिया से श्रीनगर होते हुए कसबा की ओर आ रहे बाइक सवार दंपती को कजरा के पास एक नीलगाय ने जोरदार धक्का मार दिया। टक्कर के बाद नीलगाय जंगल की ओर भाग गई, जबकि बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के लागन भमरा निवासी मो. अफरोज और उनकी पत्नी नुसरत प्रवीण के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पूर्णिया में भर्ती ...